Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में 6 बदमाशों ने लूटा एक घर, 8.50 लाख कैश और 11 तोला सोना लेकर हुए फरार

February 7, 2024

यमुनानगर में 6 बदमाशों ने लूटा एक घर, 8.50 लाख कैश और 11 तोला सोना लेकर हुए फरार

और फिर घर में रखा करीब 8.50 लाख रुपए कैश और 11 तोला सोना लेकर आसानी से फरार हो गए हैं। लुटेरों ने घर में पहले परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाया और फिर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा करीब 8.50 लाख रुपए कैश और गहने भी लेकर चले गए।

घर के मालिक सलमान ने बताया कि उन्होने दुकान बेचकर करीब 8.50 लाख रुपए कैश अपने घर रखा हुआ था। लुटेरे घर की दीवार फांदकर अंदर आए और परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर उनके मुंह पर टेप लगा दी। जब उन्होने पैसे देने से मना किया तो चोरों उनके साथ हाथापाई भी की।

पीड़ित ने बुढ़िया चौकी में इसकी शिकायत दी, बुढ़िया चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि उन्होने शिकायत के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है। सीसीटीवी के आधार पर जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें