झज्जर में सड़क हादसे में ऑटो चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार बुजुर्ग अपने खेत से काम कर घर वापस जा रहा था। इसी दौरान उसे तेज रफ्तार ऑटो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी।
बाइक चालक टक्कर लगता ही जमीन पर गिर पड़ा। जिसे तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। खान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिसवने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
मृतक की पहचान गांव माजरा डी निवासी 64 वर्षीय जयभगवान के रूप में हुई है। जोकि खेतीबाड़ी का काम करता था। शनिवार देर रात करीब 10 बजे जयभगवान अपने खेत से काम खत्म करके घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच उसे ऑटो ने टक्कर मार दी।
जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मौके का जायजा लिया। ऑटो ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

