फतेहाबाद: जिलेभर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए फतेहाबाद पुलिस ने विशेष सघन अभियान चलाकर महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। एसपी सिद्धांत जैन, के नेतृत्व में एक मई से शुरू हुए इस अभियान के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थो, अवैध हथियारों, जुए, साइबर अपराध और वांछित अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कुल 45 मामले दर्ज किए और 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
1 = नशा तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक
एनडीपीएस एक्ट के तहत 16 मुकदमे दर्ज कर 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बड़ी मात्र में नशीले पदार्थ बरामद किए जिनमें 17.362 किलो चूरा पोस्त, 1.419 किलो अफीम, 2.490 किलो गांजा, 17.760 किलो चरस (सुल्फा) और 76.07 ग्राम हेरोइन शामिल है।
2 = अवैध शराब पर नकेल
आबकारी अधिनियम के तहत 5 मुकदमों में 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 4010 बोतल अंग्रेजी शराब, 250 बोतल देशी शराब, 50 बीयर की बोतलें, 45 बोतलें अवैध शराब और 410 लीटर लाहन बरामद किया।
3 = अवैध हथियार जब्त
5 मुकदमों में 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से 7 अवैध पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
4 = जुआरियों की गिरफ्तारी
जुए के 2 मामलों में 16 लोगों को पकड़ा गया। उनसे 51,550 नकद बरामद किए गए।
5 = वांछित अपराधियों पर कार्रवाई
पुलिस ने 11 घोषित अपराधी पीओ और 7 बेल जम्पर गिरफ्तार किए।
6 = साइबर ठगों की धरपकड़
10 साइबर अपराधों में 8 आरोपियों को पकड़ा गया। 1,73,000 की बरामदगी हुई, जबकि 1,23,000 की राशि अन्य मामलों में पीड़ितों को लौटाई गई। इसके साथ ही पुलिस ने आमजन के गुम हुए 11 मोबाइल भी वापस किए।
ये भी पढ़ें- BREAKING : बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

