Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहित गोदारा गैंग के 7 शार्प शूटर गिरफ्तार, आधुनिक हथियारों समेत 200 गोलियां बरामद

December 2, 2025

रोहित गोदारा गैंग के 7 शार्प शूटर गिरफ्तार, आधुनिक हथियारों समेत 200 गोलियां बरामद

सोनीपत : सोनीपत की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उत्तर भारत में गैंगवार की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए कुख्यात अपराधी रोहित गोदारा गिरोह के 7 शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ टीम ने आरोपियों के पास से 7 अत्याधुनिक पिस्टल और करीब 200 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके एसटीएफ द्वारा रिमांड पर लिया जाएगा। एसटीएफ ने ऑप्रेशन ट्रैक-डाउन के तहत जिन 7 शूटरों को पकड़ा है, उनमें रोहित (निवासी कटवाल, सोनीपत), मोहम्मद शाजिद, मानव कुमार, विकास पाल, हैप्पी, जब्बर जंग और विजय कुमार शामिल हैं।

ये सभी विभिन्न वसूली मामलों और फायरिंग की वारदातों में गोदारा गिरोह के लिए सक्रिय थे। बरामद हथियारों में 1 जिगना, ढ-3, दो इंडियन 9एम एम पिस्टल और एक स्टार मेक पिस्टल शामिल हैं। साथ ही आठ मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। एसटीएफ एसपी वसीम अकरम ने प्रेस कॉन्फ्रैंस में बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय गैंग सरगनाओं को चिन्हित किया जा रहा है। विदेश में बैठे संचालकों के खिलाफ डिपोर्टेशन प्रक्रिया और इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने की कार्रवाई भी जारी है।

ये भी पढ़ें- J&K: कुपवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा किया बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें