Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आयुष विभाग पलवल द्वारा आज जिला स्तरीय 75 लाख सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

February 14, 2023

आयुष विभाग पलवल द्वारा आज जिला स्तरीय 75 लाख सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने स्वामी विवेकानंद की जयंती से लेकर महर्षि दयानंद की जयंती तक 75 लाख सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें सरकारी स्कूल के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है। उन्होंने विद्यार्थीयों से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करें।

जिला आयुष अधिकारी अजीत सिंह यादव ने कहा कि आयुष विभाग पलवल द्वारा जिला स्तरीय 75 लाख सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग सबसे अच्छा साधन है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा का युग है। इसलिए योग को दिनचर्या में शामिल करें। योग एकाग्रता को बढ़ाने में सहायक है। ओउम शब्द का उच्चारण करें। ध्यान करें। मन को अध्यात्म की ओर ले जाए। मेडिटेशन करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन अलोम विलोम करें। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार आसनों का एक संयुक्त रूप है। जिसमें सात आसन और 12 पोज होते है। सूर्य नमस्कार करने से अनेक बीमारियों से निजात मिलेगी। बच्चों का शारीरिक विकास होगा। सूर्य नमस्कार करने से व्यक्ति का शारीरिक,मानसिक व सामाजिक विकास होगा। योग करने से चित्त की वृत्तियों पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जा रहा है। मोटे अनाज में ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू 8 फसलों को मोटे अनाज की फसलें कहा जाता है. गेहूं और धान की फसलों के मुकाबले इसमें सॉल्युबल फाइबर के साथ ही कैल्शियम और आयरन की मात्रा अधिक होती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए मोटे अनाज का सेवन करें।

सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सतीश शर्मा ने बताया कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा सूर्य नमस्कार अभियान शुरू किया गया था। आयुष विभाग पलवल द्वारा 12 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक कार्यक्रम के तहत लोगों को सूर्य नमस्कार करवाया गया था जिसमें खेल विभाग,शिक्षा विभाग,सहित अन्य विभागों ने भरपूर सहयोग दिया। योग सहायकों की मदद से कार्यक्रम को सफल बनाया गया । जिले में एक लाख सूर्य नमस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया था,जिले में एक लाख 6 हजार लोगों ने अपना पंजीकरण करवाकर लक्ष्य को पार कर लिया। आयुष विभाग का उद्देश्य है कि हम रोगी ही न रहेें। इसके लिए नियमित योग करें। खानपान पर विशेष ध्यान दें। जीवनशैली में बदलाव करें। आयुर्वेद की पद्धति को जीवन में अपनाऐं।योगाचार्य गुरमेश ने बताया कि सूर्य नमस्कार कार्यक्रम से लोगों में शरीर को स्वस्थ रखने के प्रति जागरूकता पैदा हुई है। प्रतिदिन योग करें और सूर्य की किरणों की तरह अपने जीवन को चमकाऐं। सूर्य नमस्कार करने से अपने जीवन को सफल बनाया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें