Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में अब तक 95,000 टन धान की हुई खरीद

September 29, 2023

हरियाणा में अब तक 95,000 टन धान की हुई खरीद

चंडीगढ़; हरियाणा की मंडियों में बाजरा और धान खरीद सुचारु रुप से जारी है तथा 28 सितम्बर तक लगभग 95 हजार टन धान की खरीद हो चुकी है।सरकारी एजेंसी हैफेड ने पांच लाख ¨क्वटल बाजरा की खरीद की है और किसानों को आरटीजीएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के हितार्थ हैफेड को बाजरा की खरीद करने और 72 घंटे के भीतर फसल खरीद का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बाजरा खरीद एक अक्तूबर से शुरु होनी थी लेकिन मंडियों में इसकी जल्दी आवक होने के चलते हैफेड ने गत 23 सितम्बर से ही इसकी खरीद शुरु कर दी। हैफेड ने अब तक 16,000 से अधिक किसानों से पांच लाख ¨क्वटल बाजरा खरीदा है। गुरुग्राम मंडी में बाजरा खरीद काफी बेहतर है जहां अब तक 12,000 टन आवक हुई है जिसमें से हैफेड ने 8200 टन की खरीद की है। इसके अलावा, हेली मंडी (पटौदा) में 8800 टन आवक में से 4900 टन की खरीद हो चुकी है।

प्रवक्ता के अनुसार हैफेड, भारतीय खाद्य निगम की ओर से केंद्रीय पूल के तहत एमएसपी पर धान की खरीद कर रहा है। प्रदेश में धान की खरीद 25 सितमबर से शुरु हुई है तथा हैफेड अब तक 95,000 टन धान खरीद चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें