Site icon Dainik Savera Times

अंबाला छावनी में 19 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से की हत्या

अम्बाला छावनी : अंबाला छावनी में बीती रात हुई युवक की हत्या को लेकर एक ओर जहां परिजनों में गहरा रोष है, वहीं स्थानीय निवासियों में भी डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुलिस अपना काम सही तरीके से नहीं कर रही, इसीलिए लगातार अपराध बढ़ रहा है। गौरतलब है कि बीती शाम खोजकीपुर में 19 वर्षीय हार्दिक की कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसके दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की और मौके से साक्ष्य भी जुटाए। वहीं सोमवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।

युवक की कमर और पेट पर चाकू के दो वार किए गए थे। महेश नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है। मृतक के दोस्त ऋषभ ने बताया कि हार्दिक के दोस्त की बहन को हमलावर तंग करते थे। हार्दिक अपने दोस्तों के संग खोजकीपुर के मैदान में खड़ा था। इसी बीच हमलावर गुजरने लगा तो उसे केवल इतना समझाया गया था कि दोबारा दोस्त की बहन को तंग नहीं करना है। इतने में युवक ने तैश में आकर एक आटो में युवकों को बुला लिया। जिन्होंने आते ही हार्दिक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू मारने के आरोप हमलावर व उसके पिता पर लगाए गए है।

ये भी पढ़ें- BREAKING : बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

Exit mobile version