Site icon Dainik Savera Times

पानीपत से BA की छात्रा अपनी सहेली सहित लापता

पानीपत: पानीपत की मुल्तान कॉलोनी निवासी बीए की छात्र निजी अस्पताल में काम करने वाली साईं कालोनी निवासी अपनी सहेली के साथ बाइस दिसंबर से लापता है। छात्र अपने घर से परिजनों के सहेली के घर जाने की बात कह कर निकली थी, इसके बाद से दोनों का कोई सुराग नहीं है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रंप के एजेंट ने महिला को मारी गोली, मौके पर मौत, सामने आया वीडियो

इधर परिजनों की शिकायत पर थाना चांदनी बाग पुलिस ने दोनों युवतियों के लापता होने का केस दर्ज कर उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल व लोकेशन से दोनों की तलाश में जुट गई है। इधर थाना चांदनी बाग पुलिस ने पानीपत व आसपास के जिलों के सभी थानों, चौकियों आदि को दोनों लडकियों के फोटो भिजवा कर इनकी तलाश में सहयोग मांगा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों के बीच बड़ा ऐलान: जल्द शुरू होंगे Pre-Board Exams, डेटशीट जारी

Exit mobile version