Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में मकान मालिक ने किया सैनिक की पत्नी से दुष्कर्म, मामला दर्ज

February 14, 2023

अंबाला में मकान मालिक ने किया सैनिक की पत्नी से दुष्कर्म, मामला दर्ज

अंबाला : अंबाला में मकान मालिक ने सैनिक की पत्नी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। मकान मालिक ने धमकाया कि किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से खत्म कर देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरुप से राजस्थान निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी सैनिक से दूसरी शादी हुई थी। वह अपने पति के साथ अंबाला शहर में किराए के मकान में रहती है। उसका पति फौज में ड्यूटी पर रहता था।

मकान मालिक ने घर में घुस किया दुष्कर्म
पीड़िता ने आरोप लगाए कि यहां मकान मालिक सोहन सिंह मौका पाकर उसके घर में घुसा और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसे चुप रहने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे कहा कि अगर वह किसी को इस बारे में बताएगी तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा। उसने अपनी दूसरी शादी होने के कारण और अपने बच्चों को देखते हुए अपना मुंह बंद रखा।

आरोपी झूठ बोल ले गया अपने घर
पीड़िता ने बताया कि तीन फरवरी को उसका पति कहीं बाहर गया हुआ था। पीछे से सोहन उसके घर आया और उससे कहने लगा कि आपके पति को कुछ हो गया है जल्दी मेरे साथ चलो। वह आरोपी के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। महिला ने आरोप लगाए कि सोहन सिंह उसे अपने घर ले गया। यहां आरोपी ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। सेक्टर-9 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें