Site icon Dainik Savera Times

जींद में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट मामला दर्ज

जींद: हरियाणा में जींद जिले के सफीदों क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास किया गया और विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटा गया। बच्ची ने पुलिस से शिकायत की कि असम के लखीमपुर का मनीभूषण उर्फ मास्टर तिवारी उनके पड़ोस में ही रहता है तथा बीती रात जब परिवार के सभी लोग सोए हुए थे तब मनीभूषण उनके घर में घुस आया और उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास किया।

शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने विरोध किया तो मनीभूषण ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। उसके चिल्लाने परिवार के लोग जाग गए ,तब मनीभूषण उसे धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। सफीदों शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version