कैथल: सदर थाना के साथ लगते वन स्टॉप सेंटर में एक युवती ने बाथरूम में दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती प्रेम प्रसंग के बाद वन स्टॉप सेंटर में रह रही थी जिसे कल नारी निकेतन भेज जाना था। शाम के समय युवती बाथरूम में गई और अंदर से कुंडी लगाकर खिडकी पर फांसी का फंदा लगा लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जब काफी देर पर तक लडकी बाहर नहीं आई तो सेंटर के लेडीज स्टाफ ने उसे संभाला, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इस पर केंद्र के लोगों ने किसी प्रकार से दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो पाया कि लडकी फंदे पर लटकी हुई थी।
उन्होंने तुरंत शहर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी हेड क्वार्टर, डीएसपी क्राइम, एफएसएल टीम व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक युवती की पहचान गांव हजवाना की रहने वाली 23 वर्षीय प्रीति के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह गांव डीग के एक शादीशुदा लडके अमित से प्रेम करती थी। लडकी कुछ दिन पहले उसके साथ घर से चली गई। परिजनों ने इस संबंध में पूंडरी थाना में लापता का केस दर्ज करवाया।
पुलिस ने केस ट्रेस करके दोनों के बयान दर्ज करवा दिए। इसके बाद कल युवक ने सुसाइड कर लिया था। उसने भी अपने खेतों में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया, जिसका संस्कार कर दिया गया। लडकी के बयान करवाए तो उसने कहा कि वह लडके के घर जाएगी, बाद में लडके के परिजनों ने उसे ले जाने से मना कर दिया कि जब उनका बेटा ही मर चुका है तो वे इसे लेकर नहीं जाएंगे।

