Site icon Dainik Savera Times

सोनीपत के अस्पताल में महिला की सिरकटी लाश मिली, रेप कर हत्या की आशंका

सोनीपत: सोनीपत मे एक महिला की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को महिला की सिर कटी लाश झाड़ियों में पड़ी मिली। लाश देख कर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सेक्टर 27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में महिला के साथ रेप कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी अनुसार सोनीपत में ऑटो मार्केट की खाली पड़ी जमीन पर झाड़ियों में एक महिला का सिर कटा शव पड़ा मिला। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला का वहां केवल धड़ ही मिला। उसकी गर्दन गायब थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि महिला की गला काट कर हत्या की गई है। इसके बाद आसपास सिर की तलाश की गई, लेकिन सिर का पता नहीं चला।

महिला का शव जिस हालत में मिला है, उससे रेप की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी महिला की पहचान को लेकर पुलिस कुछ क्लियर नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा कि हत्या से पहले महिला से रेप हुआ है या नहीं। सोनीपत में रहने वाले एक व्यक्ति ने मृतका की पहचान अपनी पत्नी के तौर पर की है। उसने बताया कि 7 बजे घर से निकली थी। कह रही थी कि आज नाइट ड्यूटी करके आएगी। सुबह आठ बजे के करीब घर पर आएगी। वह सुबह काम पर चला गया था। 10 बजे के करीब पुलिस ने उसको फोन किया और पूछा कि कहां पर हो। इसके बाद पुलिस उसको पकड़ कर ले आई। यहां देखा कि उसकी प}ी की लाश पड़ी हुई है। व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी शहर के निजी अस्पताल में काम करती थी। उसकी प}ी की गर्दन ही काट दी है।

Exit mobile version