हरियाणा डेस्क: हरियाणा के पानीपत में फैक्ट्री कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह मामला मतलौडा थाना क्षेत्र से सामने आया है। फतेहाबाद जिले के सूली खेड़ा गांव के 35 वर्षीय राजेश की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। वीरवार सुबह हैफेड गोदाम के पास उसका शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलते ही डीएसपी पानीपत, सीआईए और एफएसएल की टीमों ने मौके पर पहुंची। युवक के शरीर पर पिटाई के निशान मिले हैं, जिससे पता चलता है कि उसे लाठी और डंडों से पीटा गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: तुर्की के एजियन सागर में बड़ा हादसा, नाव डूबने से 14 प्रवासियों की मौत
गोदाम के पास मिला शव
बताया गया कि मृतक फतेहाबाद जिले के सूली खेड़ा गांव के रहने वाला था। वह काफी समय से पानीपत में मतलौडा क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम कर अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। गुरुवार सुबह हैंफड़ गोदाम के पास लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
शरीर पर मिले निशान
मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई। मृतक के हाथ, पैर और चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पलटकर देखा तो पीठ पर डंडे से बेरहमी से पिटाई के निशान दिखाई दिए। डीएसपी पानीपत आत्माराम भी सीआईए और एफएसएल टीमों के साथ मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट कीमतें
वही डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वर्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। प्राथमिक तौर पर लग रहा है कि राजेश की हत्या की गई है।

