Site icon Dainik Savera Times

कलयुगी पिता ने अपने ही बच्चों के सिर से छिना मां का साया, पत्नी की धारदार हथियार से ली जान

करनाल: इंद्री हल्का गांव उड़ाना से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इंद्री की विधानसभा के लगते गांव उड़ाना में एक पिता ने अपनी पत्नी नेहा की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। आपको बता जे कि मृतक के परिवार के लोगों ने बताया रोजाना की तरह जमीदारों के घर से कूड़ा करकट उठाकर ,गांव में जो गोगामेड़ी की सड़क है वहा कूड़ा कर्कट डालने के लिए गई थी l वही उसकी फिराक में उसका पति राजेन्द्र कुमार जोकि चना रेडी गांव कुरुक्षेत्र जिले का रहने वाला था।

तेज धार हथियार लिए पहले से ही बैठा था.. और उसी कसी से उसने अपनी पत्नी नेहा के ऊपर जान लेवा हमला कर दिया, पहले आरोपी ने सर पर वार किया। फिर मृतक महिला के अलग-अलग अंगों पर वार किया और उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला की पहचान नेहा 45 वर्षीय के रूप में हुई है।आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थाना प्रभारी श्री भगवान इंद्री ने जानकारी देते हुए कहा , पति राजेंद्र शराब पीता था , और इनका विवाद काफी दिनों से चल रहा था , यहां तक की बच्चों के साथ भी मारपीट करता था… थाना प्रभारी ने बताया अलग-अलग पहलुओं से जांच की जाएगी,, सभी साक्ष्य जुटा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा l

 

 

 

Exit mobile version