Site icon Dainik Savera Times

ओटी में महिला वार्ड सर्वेंट को लगा करंट, अनुबंध कर्मचारियों ने काम छोड़कर की नारेबाजी

भिवानी: जिला नागरिक अस्पताल की ओटी में सफाई कार्य करते समय महिला वार्ड सर्वेंट को करंट लगने का मामला सामने आया है। वार्ड सर्वेंट को लगे करंट के दौरान अनुबंध कर्मचारियों ने एक नर्सिंग आफिसर पर जबरन क्षतिग्रस्त जगह पर काम करवाने के आरोप लगाए है और नर्सिंग आफिसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गुस्साए अनुबंध कर्मचारियों ने काम छोड़कर नारेबाजी की और करीब आधा घंटे तक आपातकालीन विभाग, वार्ड, ओपीडी का काम बाधित रहा। अनुबंधित कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं होने के कारण उपचार करवाने आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं ओपीडी में मरीज अपनी बारी के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए।

HKRN स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के प्रधान दीपक तंवर आपातकालीन विभाग पहुंचे। सूचना मिलते ही अस्पताल के सभी कौशल निगम के तहत लगे कर्मचारी आपातकालीन विभाग पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

Exit mobile version