Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद के अनखीर चौक पर बने बैंक्वेट हॉल में लगी आग, जलकर खाक हुआ बैंक्वेट हॉल

October 27, 2023

फरीदाबाद के अनखीर चौक पर बने बैंक्वेट हॉल में लगी आग, जलकर खाक हुआ बैंक्वेट हॉल

हरियाणा के फरीदाबाद में शादी समारोह के दौरान मैरिज पैलेस में आग लग गई। जिससे सूरजकुंड रोड स्थित द पैलेस मैरिज हाल पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया। मैरिज पैलेस में आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया। हालांकि इसमें किसी तरह के जानी नुकसान से बचाव रहा। हालांकि इस दौरान कुछ बाराती आग का वीडियो बनाने लगे। जिसको लेकर वहां बारातियों में आपस में भी बहस होती रही।

शादी का कार्यक्रम एक ऐसा कार्यक्रम होता है। जहां सभी लोग हंसते है, गाते है, नाच- गाना होता है। खूब धूमधाम होती है। लेकिन अगर किसी शादी के कार्यक्रम में अचानक आग लग जाए और अफरा- तफरी मच जाए तो कैसे लगेगा ? ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद से सामने आया है। जहां एक शादी के कार्यक्रम में आग लग गई। जैसे-तैसे जान बचाकर सभी मेहमान वहां से भागे।

सूरजकुंड रोड स्थित द पैलेस मैरिज हाल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मैरिज पैलेस में आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया। हालांकि इसमें अभी तक किसी की हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। इस दौरान कुछ बाराती आग का वीडियो बनाने लगे। जिसको लेकर बारातियों में आपस में कहा -सुनी भी हुई।

मैरिज हॉल की बनावट अधिक फर्नीचर से बनी हुई थी। जिसके कारण बम की चिंगारी आने के कारण आग अचानक से फैलती चली गई। कुछ ही समय में पूरा मैरिज हॉल आग की लपटों से घिर गया। आग से सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। आग की सुचना पाकर मौके पर अंखीर चौकी के इंचार्ज पहुंचे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आग की सुचना मिलते ही दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। अभी इस मामले की जांच चल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें