Site icon Dainik Savera Times

जींद में दोस्त ने दोस्त के चाकू घोंप कर की हत्या, परिजनों ने बताया कि दोस्त नहीं थी कोई रंजिश

जींद में युवक की चाकू घोंप कर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां एक दोस्त ने अपने दोस्त को उसकी शादी के 13 दिन बाद ही मौत के घाट उतार दिया। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच–पड़ताल में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।

मामला जिंद के जोगेंद्र नगर का है। जोगेंद्र नगर निवासी 24 वर्षीय साहिल को उसके दोस्त अनिल ने बिना किसी पुरानी दुश्मनी या रंजिश के मौत के घाट उतार दिया। साहिल गली में बैठा था,तभी वह अनिल साहिल को आता दिखाई पड़ा। साहिल को लगा दोस्त उससे मिलने आ रहा है। लेकिन अनील ने आते ही साहिल पर चाकू से हमला कर दिया।

खुद को बचाने के प्रयास ने साहिल ने उठ कर भागने की कोशिश की। इसी बीच चाकू पेट की जगह जांघ और प्राइवेट पार्टबेक बीच जा लगा। चाकू लगने से साहिल के पैर की नस कट गई। और हद से ज्यादा खून बहने लगा। अत्यधिक खून बहने के कारण युवक की मौत हो गई।
परिजन तुरंत साहिल को लेकर अस्पताल भागे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद साहिल को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। साहिल के पिता साहब सिंह ने अनिल के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज करवाया है।

शहर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।मामले की जांच पड़ताल जारी है। आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है। आरोपी के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version