Site icon Dainik Savera Times

न्यायालय में फर्जी दस्तावेज पेश कर जमानत दिलाने वाला गिरोह पुलिस की रडार पर, 60 फर्जी जमानती गिरफ्तार

अंबाला शहर: अंबाला न्यायालय में फर्जी कागजातों के आधार पर आरोपियों की जमानत करवाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अंबाला पुलिस ने अपना शिकंजा पूरी तरह कस दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना अंबाला शहर पुलिस ऐसे फर्जी जमानतियों को चिन्हित कर लगातार सलाखों के पीछे भेज रही है।

चौकी नंबर-5 के प्रभारी उप निरीक्षक हाकम सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम फजीर्वाड़े के मामलों में बेहद सतर्कता से कार्य कर रही है।

अब तक पुलिस की मुस्तैदी के चलते लगभग 55 से 60 ऐसे आरोपियों को काबू किया जा चुका है, जो कोर्ट में गलत पहचान या जाली दस्तावेज पेश कर जमानत दिलाने का अवैध धंधा कर रहे थे। इन सभी के खिलाफ उचित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इन्हें जेल भेजा गया है।

Exit mobile version