Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत दूसरा घायल, हादसे में ट्रक और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

May 12, 2025

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत दूसरा घायल, हादसे में ट्रक और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

कैथल में सड़क हादसे का शिकार हुई कार में एक युवक की मौत हो गई। कार में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका उपचार नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है। गांव टिका के पास स्थित फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक द्वारा कार को टक्कर मार देने से हादसा हुआ था।

मृतक की पहचान कैथल निवासी 32 वर्षीय कर्मवीर के रूप में हुई है। कर्मवीर अपने दोस्त के साथ कार में सवार हो कैथल से गांव पबनावा जा रहा था। कुरुक्षेत्र रोड से होते हुए जब वह गांव टिका के पास पहुंचे तो फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर जुट लोगों में से किसी ने पुलिस को सूचित किया। इस भीषण हादसे में कार और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने कार्रवाई की। हादसे में ट्रक चालक को भी चोटें आई है।

 

सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पहुंच कर प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने कर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दोस्त का उपचार किया जा रहा है। कर्मवीर और उसका दोस्त दोनों हलवाई का काम करते थे।

सदर थाना SHO मुकेश ने बताया कि उन्हें किसी राहगीर द्वारा फ्लाईओवर पर हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें