Site icon Dainik Savera Times

गोहाना शहर के हैंडलूम के शो रूम में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां

गोहाना शहर (कुलदीप सिंह): रोहतक रोड पर आज सुबह करीब तीन बजे के करीब एक हैंडलूम के शोरूम में आग लगने का मामला सामने आया है। रोहतक रोड पर लग्जरी लिविंग के नाम से हैंडलूम बड़ा शो रूम बना हुआ था जिसमे रात को अचानक आग लग गई।

बताया जा रहा है देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आसपास के लोगो ने जब आग लगी देखी तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। वहीं आग लगने के बाद शोरूम में रखा एक LPG गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण आग और भड़क गई। जब एक गाड़ी मौके पर पहुंची और देखा कि आग काफी लगी हुई है।

तो आसपास के रोहतक सोनीपत से फायर बिग्रेड की आधा दर्जन भर गाड़ियों पहुंची और आग पर कई घंटे में काबू पाया गया। हैंडलूम के शोरूम में रखा सारा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया।आग लगने से कई लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं इस आग लगने का सही कारण का अभी पता नही चल पाया है।

Exit mobile version