Site icon Dainik Savera Times

रेवाड़ी में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का स्क्रैप जलकर हुआ खाक

रेवाड़ी(महेंद्र भारती):जिले के दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित साबन पुल के समीप स्क्रैप को गोदाम में मंगलवार की रात आग लग गई। गोदाम में प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। पहले बावल दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। उसके बाद रेवाड़ी से भी दो दमकल की गाड़ियां बुलाई गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बावल पुलिस के अनुसार, दिल्ली की एक फर्म ने साबन पुल से करीब 200 मीटर अंदर स्क्रैप का गोदाम बनाया हुआ हैं। इस गोदाम में कंपनियों से निकलने वाला स्क्रैप रखा जाता है। गोदाम में प्लास्टिक फोम काफी ज्यादा रखा हुआ था। मंगलवार की रात अचानक गोदाम में आग लग गई। आग की सूचना के बाद पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन आग काफी ज्यादा फैल चुकी थी।

इसके बाद बावल से ही दमकल की 3 गाड़ियां और रेवाड़ी से 2 गाड़ियां बुलाई गई। दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया कि आग किस वजह से लगी। पुलिस के मुताबिक, आग की वजह शार्ट सर्किट भी हो सकती हैं। साथ ही नुकसान का आकलन भी गोदाम के मालिक के आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Exit mobile version