Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहादुरगढ़ में जूते चप्पल की फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर हुआ राख

June 14, 2024

बहादुरगढ़ में जूते चप्पल की फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर हुआ राख

बहादुरगढ़ (सुमित कुमार) : शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट वन में स्थित मौजा फुटवियर में एक जूते चप्पल बनाने की वाली फैक्ट्री के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा करोड़ों रुपए का तैयार माल जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।

आपको बता दें आग की लपटें इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण गोदाम में रखा करोड़ों रुपए का माल जलकर राख हो गया। इसके साथ ही भीषण आग के चलते आसपास की फैक्ट्री में भी आग फैलने का खतरा बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ के साथ-साथ हैं देश की राजधानी दिल्ली से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई।

जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। गनीमत यह रही की आग लगते ही गोदाम में तैनात कर्मचारी बाहर भाग निकले। जिससे नहीं तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था। बता दें गोदाम के अंदर रबर से बने जूते और चप्पल होने के कारण आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं आसपास की फैक्ट्री में भी आग फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है।इसलिए गोदाम के साथ लगती फैक्ट्री और पीछे स्थित फैक्ट्री के पास भी फायर ब्रिगेड की कर गाड़ियां तैनात की गई है।

फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ चैंबर्स आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रधान सुभाष जग्गा समेत अन्य उद्योगपति भी मौके पर पहुंचे। उद्योगपतियों का कहना है कि बहादुरगढ़ फायर ब्रिगेड के पास गाड़ियां तो ज्यादा है। लेकिन यहां स्टाफ की बेहद कमी है। उन्होंने यहां स्टाफ बढ़ाने की मांग भी सरकार से की है। फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने के कारणों का पता भी फिलहाल नहीं चल सका है। ऐसे में अब देखना होगा कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आखिर कब तक आग पर पूरी तरह से काबू पाने में सफलता हासिल कर पाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें