Site icon Dainik Savera Times

Aseem Goel की अगुवाई में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, पुलिस और विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा

अंबाला : आजादी के 77 वर्ष पूरे हो गए है और आजादी का ये जश्न पूरे देश में धूम धाम से मनाया जा रहा है। इसके लिए जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसी कड़ी के चलते अंबाला शहर विधानसभा में आज परिवहन मंत्री असीम गोयल की अगुवाई में आज एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें पुलिस अधिकारी, स्कूली बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान पूरे अंबाला का वातावरण तरंगमय हो गया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए परिवहन मंत्री असीम गोयल ने बताया की देश के प्रधानमंत्री ने ये आवाहन किया था की हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा, जन जन तिरंगा। तिरंगा हमारी शान है और ये भावना हर युवा हर नागरिक में होनी चाहिए भारत युवाओं का देश है और जब कोई युवा देश के लिए खुद को निछावर करता है तो भारत को कोई भी आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता। 11 से लेकर 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और युवाओं में भी जोश और देशभक्ति की भावना देखने को मिल रही है।

Exit mobile version