Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Court की चौथी मंजिल से गिरकर वकील की गई जान, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

September 3, 2024

Court की चौथी मंजिल से गिरकर वकील की गई जान, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

फरीदाबाद: जिले के सेक्टर 12 कोर्ट में कोर्ट की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में एक वकील की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश के रूप में हुई है जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक मृतक महेश पेशे से वकील था लेकिन आज नॉर्मल कपड़ों में ही घर से निकला था। अभी इसका भी खुलासा नहीं हुआ है कि महेश ने कोर्ट की चौथी मंजिल से खुद छलांग लगाई या किसी ने उन्हें धक्का दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों की तरफ से बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकेगा फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है घटना के चश्मदीदों से बात की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें