Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र: आवारा पशु को बचाने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा, बीच सड़क पर पलटा ट्रक

August 26, 2024

कुरुक्षेत्र: आवारा पशु को बचाने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा, बीच सड़क पर पलटा ट्रक

कुरुक्षेत्र: नेशनल हाईवे 44 के ऊपर गांव समाना बाहु के पास इक आवारा गोवंश को बचाने के चक्कर में एक बड़ा ट्रक हादसा हो गया। ट्रक हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक के अगले दोनों टायर और पिछले दोनों टायर निकल गए। ट्रक के मालिक ने बताया कि उनका ट्रक राई से पंजाब की तरफ जा रहा था।

कुरुक्षेत्र के पास गांव समाना बाहु के नजदीक एक आवारा गांव वंश नेशनल हाईवे 44 के ऊपर अचानक से आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में ट्रक सड़क के किनारे डिवाइडिंग लाइन से जा टकराया। जिसके कारण एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सिर्फ ट्रक का ही नुकसान हुआ है।

इस हादसे में ट्रक के अगले दोनों टायर और पीछे दोनों टायर निकल गए और ट्रक का फ्रंट का हिस्सा बिल्कुल खत्म हो गया। इस ट्रक में बारदाना लोड था जो कि दिल्ली से पंजाब की तरफ ले कर जा रहा थे। यह हादसा इतना गंभीर था कि अगर पीछे से कोई बड़ा वाहन आ जाता तो कोई न कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। मौके पर डायल 112 को बुलाकर क्रेन की सहायता से गाड़ी को साइड पर किया गया और यातायात को सचारू रूप से चला दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें