Site icon Dainik Savera Times

सोहना में हुआ बड़ा सड़क हादसा, ऑटो के पलटने से 1 छात्रा की गई जान, 3 गंभीर घायल

Child Accident Today

Child Accident Today

सोहना: हरियाणा के गुरुग्राम में ऑटो के पलटने से 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है। हादसे में ऑटो ड्राइवर समेत 3 व्यक्ति घायल हो गए हैं। बता दे कि मृतक छात्रा फार्मेसी प्रथम वर्ष में पढ़ती थी। तो वही घायलों को इलाज के लिए स्थानीय नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। वही इस हादसे में घायल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया है। दुर्घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

जानकारी अनुसार सोहना क्षेत्र में पलवल से सोहना की ओर आ रहा एक ऑटो गांव सिलानी के समीप पलट गया। आपको बता दे कि ऑटो की सामने से आ रही एक गाड़ी से सीधी टक्कर हुई थी। टक्कर के बाद ऑटो रोड पर पलट गया। तो वही ऑटो की रफ्तार तेज होने से ड्राइवर, वृद्ध और दो छात्राओं को काफी चोटें गली। दुर्घटना में सोहना वार्ड नम्बर 15 निवासी 18 वर्षीय पलक की घटनास्थल पर मौत हो गई है।

आपको बता दे कि इस हादसे में ऑटो ड्राइवर टिकली निवासी अनिल, किरंज निवासी रविंद्र और अनुपमा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सोहना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इनकी हालत गम्भीर होने के कारण उनको गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया है।

वही इस हादसे में मृतक छात्रा पलक फार्मेसी प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के परिजनों के बयान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version