Site icon Dainik Savera Times

कुरुक्षेत्र के गांव बिलोचपूरा के समीप खेतों में मिला एक नर कंकाल,इलाके में फैली सनसनी

कुरुक्षेत्र(विक्रम सिंह): पिहोवा के गांव बिलोचपुरा के समीप खेतों में एक नर कंकाल मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और नर कंकाल को कब्जे में लिया। SHO जीत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नर कंकाल के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसमें से एक कागज पर लिखा हुआ नंबर मिला।

जिसकी छानबीन करने पर वो नंबर शाहाबाद का निकाला। इसके बाद पुलिस की टीम ने शाहाबाद पुलिस से संपर्क किया और नर कंकाल की पहचान करवाई। जिसकी पहचान शाहाबाद निवासी जतिन शर्मा के रूप में हुई है। जतिन शर्मा की दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। जिसकी वजह से वो होली से पहले घर से लापता हो गया था और सभी जगह परिजनों ने भी उसकी तलाश कर ली थी।

लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया था। आज सुबह जब खेत में खड़ी फसल को काटने के लिए किसान पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खेत में एक नर कंकाल पड़ा है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Exit mobile version