Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाडवा में चाइनीज डोर की चपेट में आने से व्यक्ति घायल, सिर में लगे 25 टांके

January 22, 2026

लाडवा में चाइनीज डोर की चपेट में आने से व्यक्ति घायल, सिर में लगे 25 टांके

लाडवा: लाडवा में चाइनीज डोर एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। गत बुधवार को लाडवा अनाजमंडी गेट स्थित धर्मशाला के नजदीक चाइनीज डोर से हुए हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक लक्की माहेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गया। चाइनीज डोर युवक के माथे से टकरा गई, जिससे उसे गहरी चोटें आईं और सिर पर लगभग 25 टांके लगाने पड़े। घटना के समय लक्की माहेश्वरी मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी अचानक चाइनीज डोर उसके माथे से जा टकराई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक के भाई सचिन माहेश्वरी ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि चाइनीज डोर और पतंग बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

थाना प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि चाइनीज डोर और प्रतिबंधित पतंगों की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक है। पहले भी दुकानदारों को बार-बार समझाया गया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे चाइनीज डोर बेच रहे हैं। पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि चाइनीज डोर बेचने वालों पर तुरंत छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें