Site icon Dainik Savera Times

कर्ज से मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा

हांसी : वकील कॉलोनी में अयोध्या निवासी करीब 55 वर्षीय तारानाथ ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि तारानाथ पर काफी कर्जा था। तारानाथ ने अपने घर का गुजारा चलाने के लिए शहर में कई लोगों से कर्जा लिया था। कर्जा लेकर ही उन्होंने ई-रिक्शा भी खरीदी थी, लेकिन तारानाथ समय पर कर्ज चुका नहीं पा रहा था। कर्ज देने वाले व्यक्ति हर रोज तारानाथ से रुपये मांगते थे। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। कर्जदार होने व मानसिक रूप परेशानी के चलते तारानाथ ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

तारानाथ का शव उनके घर की छत पर लगे सीरिया से रस्सी से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी जगजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेजा।

Exit mobile version