Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर जोरदार धमाका, पुलिस ने आतंकी लिंक नकारा; जांच जारी

A massive explosion occurred te Haryana-Punjab border

A massive explosion occurred te Haryana-Punjab border

हरियाणा डेस्क: आज सुबह तड़के हरियाणा और पंजाब की सीमा से सटे इलाके में एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। धमाके की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की जांच की। प्राथमिक जांच में पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस धमाके का किसी भी आतंकी गतिविधि से कोई संबंध नहीं है। हालांकि, पुलिस ने यह भी कहा कि मामले को हल्के में नहीं लिया जा रहा है।

पुलिस की टीमें जांच में जुटी 

सूत्रों के अनुसार, हरियाणा और पंजाब पुलिस की टीमें इस घटना की गोपनीय तरीके से जांच कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि धमाका किस कारण हुआ और इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है।

पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में बताई जा रही है।

Exit mobile version