Site icon Dainik Savera Times

मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में फैली सनसनी

कुरुक्षेत्र: बिरला मंदिर कुरुक्षेत्र के समीप खाली पड़े एक प्लांट में पेड़ पर लटका हुआ एक व्यक्ति का आज दोपहर लगभग 1:00 बजे पुलिस को शव बरामद हुआ है। शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था। और मौके से फॉरेंसिक टीम ने नमूने भी एकत्रित किए हैं। मृतक के परिजन राजेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 35 वर्ष है और वह मानसिक रूप से बीमार था।जिसकी वजह से उसने खुदकुशी की है।

Exit mobile version