Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंस्टाग्राम पर नाबालिग से की लगभग 8.32 लाख रुपये की साइबर ठगी, आरोपी क़ाबू

November 18, 2025

इंस्टाग्राम पर नाबालिग से की लगभग 8.32 लाख रुपये की साइबर ठगी, आरोपी क़ाबू

रेवाड़ी: साइबर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग को झांसे मे लेकर लगभग 8.32 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव गुरावड़ा निवासी आकाश के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया की गत 30 अक्टूबर को गांव गुरावड़ा निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका मोबाइल फोन उसके नाबालिग बेटे के पास रहता है। अगस्त माह में उसके 17 साल के नाबालिग बेटे से इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर किसी ने दोस्ती कर ली। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी।

महिला ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर बात करने वाले ने उसके बेटे को झांसे में लेकर उसके मोबाइल फोन से अलग-अलग बैंक खातों से 8 लाख 31 हजार 510/- रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। जिस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव गुरावड़ा निवासी आकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी आकाश ने बताया कि वह नाबालिग के साथ इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर बात करता था। उसे चंगुल में फंसाकर वह उससे पैसे ट्रांसफर कराता रहा। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में अभी से गर्मी का कहर, UP-बिहार सहित इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें