Site icon Dainik Savera Times

गला रेत के साधु की हत्या, खून से लथपथ तख्त पर पड़ा मिला शव

crime news

crime news

पानीपत में गांव नौल्था में एक साधु की गला काट कर हत्या कर दी गई। मामला जिले के इसराना थाना क्षेत्र का है। जहां से गुजरते हुए किसी राहगीर ने शव को खून से सनी हालत में देख पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचनैलते ही पुलिस मौके कर पहुंची और जांच में जुट गई।

मृतक की पहचान गांव मोहना सिंघना निवासी बाबा सत्यनाथ के रूप में हुई है। जो पिछले 8 वर्षों से पीर बाबा की दरगाह पर रह कर जीवन यापन कर रहे थे। दरगाह नौल्था के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने स्थित है। यही बाबा भिक्षा आदि मांग कर जीवन की गुजर–बसर कर रहे थे।

 

इस दरगाह पर लोगों का आना–जान लगा रहता था। स्थान पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं दर्शन के लिए आते थे। तभी एक राहगीर पीर बाबा के स्थान से होकर गुजरा तो उसकी नजर बाबा के शव पर पड़ी। साधु का शव खून से लथपथ हालत में तख्त पर पड़ा हुआ था।

किसी ने साधु का गला काट कर उनकी हत्या की थी। शव आधा तख्त पर और आधा नीचे लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मौके पर पहुंच कर FSL टीम ने भी जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्या के कारण और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वारदात को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version