Site icon Dainik Savera Times

हिसार में चलती बस में लगी आग, कुल 40 यात्री बस में सवार, मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

हिसार में चलती बस में आग लगने का मामला सामने आया है।बस हिसार से हंसी की तरफ जा रही थी।इसी दौरान हादसा हुआ। बुआ चालक ने पिछले टायर ने धुआं उठता देखा और बस को एक तरफ खड़ा कर सवारियों को बस से नीचे उतार दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

बस के मालिक की पहचान बिजेंद्र के रूप में हुई है। बिजेंद्र ने बताया कि बस हिसार से दिल्ली की तरफ जा रही थी। इसी बीच जब बस मैय्यर टोल प्लाजा से निकल कर हंसी की तरफ बढ़ी तो चालक को टायर से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया।

बस 11:30 पर हिसार बस स्टैंड से रवाना हुई थी। इस दौरान बस में कुल 40 यात्री सवार थे। जिन्हें टायर में आग लगते ही बस को एक तरफ रोक कर बुआ से नीचे उतार दिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया था। साथ ही चालक ने डायल 112 और फायर ब्रिगेड को हादसे की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। यात्रियों को बस से उतरने के कुछ देर बाद ही आग पूरी तरह से फैल गई। गनीमत रही कि समय रहते दमकल विभाग की गाड़ियों मौके पर पहुंच गई। और आग को काबू कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चालक ने बताया कि बारिश के मौसम में टायर में लेदर के चिपक जान से इस प्रकार के हादसे हो जाते है।

Exit mobile version