Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद में चलती Car में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर हुई राख, आगे जो हुआ..

September 23, 2024

जींद में चलती Car में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर हुई राख, आगे जो हुआ..

जींद: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दे कि जींद जिले के नरवाना नेशनल हाईवे पर चलती कार में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में कार जल कर पुरी तरह से राख हो गई। आपको बता दे कि जींद जिला के नरवाना नेशनल हाईवे पर सफा खेड़ी से घासो गांव के बीच अचानक स्कोडा गाड़ी में आग लग गई।

वही, गाड़ी में आग लगते ही चालक तुरंत गाड़ी से बाहर निकल गया और उसकी जान बच गई लेकिन गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आप तस्वीरों में देख सकते है कि गाड़ी में लगी आग कितनी ही भयानक थी। वही गाड़ी चालक ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे।

दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार कार चालक ने बताया कि वह नरवाना के पास खरल गांव में अपनी ससुराल में गया हुआ था। और जब घर वापस लौट रहा था। तभी अचानक गाड़ी में धुआं उठने लगा। और उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी की खिड़की को खोल दिया और गाड़ी रोक कर नीचे उतर गया। इसके बाद आग बढ़ती ही गई और पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।

उसने तुरंत फायर ब्रिगेड के पास काल की और पेड़ों के टहनियों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। बता दे कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। रोहताश ने बताया कि उसके पास स्कोडा गाड़ी है, इसमें किसी तरह की कोई दिक्कत भी नहीं थी लेकिन अचानक से आग लग गई। पर गनीमत रही कि उसे चोट नहीं आई लेकिन गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें