Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेशनल हाईवे 19 पर चलती गाड़ी में लगी आग, चालक ने गाड़ी से बाहर निकल कर बचाई जान

August 12, 2023

नेशनल हाईवे 19 पर चलती गाड़ी में लगी आग, चालक ने गाड़ी से बाहर निकल कर बचाई जान

पलवल: नेशनल हाईवे 19 पर शुक्रवार शाम बेरला गांव के पास फोर्ड फिगो गाड़ी धूं-धूं कर जल उठी है। यह तो गनीमत रही कि समय रहते गाड़ी में सवार उसके चालक को जानकारी मिल गई और वह गाड़ी को साईड में लगा कर गाड़ी से बाहर आ गया। वरना कुछ भी बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ी चालक की जान बचाने में दो अन्य गाड़ी वालों की सजगता रही जिन्होंने रोड पर चलती हुई गाड़ी से उठते हुए धुंए को देख ना केवल फोर्ड फिगो को रुकवाया बल्कि अपनी गाड़ियों में से आग बुझाने वाले निकालकर आग को बुझाने का प्रयास भी किया।

कुछ ही सेकेंडों में गाड़ी पूरी तरह धधक उठी और देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ती चली गई और गाड़ी धू-धू कर जल उठी। वहीं बाद में पुलिस टीम के साथ-सथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पहुचे फायर मेंन ने आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुकी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें