Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मामूली बहस के चलते व्यक्ति को उतरा मौत के घाट, पुलिस ने धारा 302 के तहत किया मामला दर्ज

March 18, 2024

मामूली बहस के चलते व्यक्ति को उतरा मौत के घाट, पुलिस ने धारा 302 के तहत किया मामला दर्ज

नारनौल: जिले के निजामपुर रोड स्थित सनी धर्म कांटा के नजदीक बीती रात्रि लगभग 10 बजे एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है। जिसमे केवल आपसी बहस को लेकर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतर दिया है। आपको बता दे की मृतक की आयु 29 और टहला गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

जानकारी मिली है कि कल रात को आपसी झगड़े के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मनीष को रॉड और पत्थरों से बेरहमी से पीटा गया जिस कारण उसकी मौत हो गईं। वही इस मामले में मृतक मनीष के ताऊ पूर्ण चंद सैनी ने बताया कि उन्हें रात को जानकारी मिली थी कि उनके भतीजे पर किसी ने हमला किया है उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर जाकर देखा तो काफी खून बह चुका था।

मृतक के ताऊ ने बताया कि उनका भतीजा 29 वर्षीय था और वह गांव टहला में रहता था जिसकी बीती रात्रि हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें कल रात को इस घटना की सूचना मिली थी और इस मामले में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ तेज कर दी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें