Site icon Dainik Savera Times

घर के बाहर मृत मिला व्यक्ति… हत्या की आशंका, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले के निंबरी गांव में एक युवक का शव घर के बाहर पड़ा मिला। सुबह जब परिजन उठे तो देखा कि उनका बेटा दरवाजे पर मृत पड़ा है। जिसके बाद परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान निंबरी गांव निवासी प्रवीण के रूप में हुई है। वह 3 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसका एक छोटा भाई अंकुश और सबसे छोटी बहन मनीषा है।

पिता की मौत के बाद 21 वर्षीय प्रवीण दिहाड़ी मजदूरी कर घर चलाता था। बीती रात करीब 11 बजे वह फोन पर बात करते हुए घर से बाहर चला गया। पूरी रात वह वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह करीब 4 बजे पड़ोसी और दूधवाले ने उसे घर के बाहर गली में पड़ा देखा। जिसके बाद उन्होंने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

Exit mobile version