Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक में व्यक्ति की हत्या कर शव खेत में दबाया, जांच में जुटी पुलिस

January 2, 2025

रोहतक में व्यक्ति की हत्या कर शव खेत में दबाया, जांच में जुटी पुलिस

रोहतक: जिले के गांव गद्दी खेड़ी में एक व्यक्ति की हत्या करके शव जमीन में दबाने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और कलानौर डीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। मृतक की पहचान गांव गद्दी खेड़ी निवासी करीब 43 वर्षीय परजीत के रूप में हुई है। इधर, सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मृतक परजीत कई दिनों से लापता था और परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे। जिसका शव बुधवार को खेतों में दबा हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुटी है। बहु अकबरपुर थाने के एस.एच.ओ. नीरज ने बताया कि गांव गद्दी खेड़ी में जमीन में दबा शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। एफ.एस.एल. टीम और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने शव निकाला जाएगा। उसके बाद ही मृतक की पहचान हो पाएगी। हालांकि परजीत के परिवार वाले इसे परजीत का शव बता रहे है। शव बाहर आने के बाद ही शिनाख्त हो पाएगी। पुलिस जांच में जुटी है।

ये भी देखें : Gold-Silver Rates: सोना-चांदी के दाम आज बढ़े या घटे? जानें अपने शहर में इनके लेटेस्ट रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें