जुलाना: कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलिवरी के लिए आई महिला और उसके होने वाले बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लजवाना कलां गांव निवासी संदीप ने बताया कि उसके छोटे भाई की पत्नी 30 वर्षीय स्वीटी को तीसरा बच्चा होना था। प्रसव पीड़ा के दौरान उसे सोमवार दिन में लगभग 11 बजे जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बताया कि उसका ब्लड प्रैशर अधिक है।
आने के आधे घंटे बाद डॉक्टरों ने उसे इंजेक्शन दिया और आधे घंटे तक इंतजार करने के लिए कहा। कुछ देर बाद स्वीटी ने कहा कि उसके सिर में ज्यादा दर्द हो रहा है। परिजन डॉक्टर के पास गए लेकिन डॉक्टर नहीं आए और स्वीटी के मुंह में झाग आ गए और उसकी मौत हो गई। साथ में उसके गर्भ में बच्चे की भी मौत हो गई। स्वीटी की मौत के बाद दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। स्वीटी को पहले एक 7 साल की लड़की और एक तीन साल का लड़का है। स्वीटी को तीसरा बच्चा होना था। चिकित्सकों ने 27 अक्तूबर को डिलिवरी की तारीख दी थी लेकिन डिलिवरी होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका, जांच में जुटी पुलिस

