Site icon Dainik Savera Times

हिसार की सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या

हिसार। हरियाणा में फतेहाबाद जिले के भिरडाना गांव के सूरजपाल उर्फ भानी (35) ने हिसार की सेंट्रल जेल-2 में आत्महत्या कर ली। सूरजपाल पर मादक पदार्थ अधिनियम ( एनडीपीएस) एक्ट और मारपीट के तहत मामले दर्ज थे और न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। भूना थाना पुलिस ने सूरजपाल को सात फरवरी को गिरफ्तार किया था और अगले दिन उसे जेल भेज दिया गया था। गुरुवार रात को उसने जेल के शौचालय के वेंटिलेटर में जूते के फीते से फांसी लगा ली।

जेल प्रशासन ने शुक्रवार को उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक के चाचा शेर सिंह ने आरोप लगाया है कि सूरजपाल की पत्नी लक्ष्मी और बड़ा भाई सतपाल जेल में उससे मिलने आए थे, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें मिलने नहीं दिया। किसान सूरजपाल के शव का पोस्टमॉर्टम ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टरों के बोर्ड से कराया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक आमिर हमजा को मारी गोली, हालत गंभीर

Exit mobile version