Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोडवेज बस रिपेयर केंद्र में एक सफाई कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार

May 20, 2024

रोडवेज बस रिपेयर केंद्र में एक सफाई कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार

कुरुक्षेत्र:- कुरुक्षेत्र रोडवेज बस रिपेयर केंद्र में एक सफाई कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक कर्मचारी की पहचान सोहनलाल निवासी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। सोहनलाल सुबह जब नहाने के लिए गया तो उसे समय वह बेहोश अवस्था मे अन्य कर्मचारियों को मिला। अन्य कर्मचारियों ने सोहनलाल को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

सोहनलाल के परिजनों ने कहा कि उनके भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। इसलिए वह पुलिस प्रशासन से न्याय की अपील करते हैं। वहीं पुलिस कर्मीं ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भिजवाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।

रोडवेज जीएम ने कहा कि सोहनलाल जैसे ही नहाने के लिए गया तो तुरंत संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हो गया और उसके बाद उसको अन्य कर्मचारी व सोहनलाल के परिजनों ने उठाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टर ने उसे अमृत घोषित कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ हैं और जो भी सरकारी सहायता होगी वह दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें