कुरुक्षेत्र: आज एक तेज रफ्तार कार ज्योतिसर से गुजर रही एसवाईएल नहर में गिर गई। नहर के पास काम कर रहे मजदूरों ने इस घटना को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस न गोताखोर प्रगट सिंह की टीम को मौके पर बुला कर सर्च अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे के सर्च अभियान के बाद गाड़ी को हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया। कार में से एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवक पिहोवा के गांव मुर्तजापुर का रहने वाला बताया जा रहा है, उनका परिवार फिलहाल पिहोवा की एक कॉलोनी में रह रहा है। युवती भी उनकी ही कॉलोनी की ही बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे यह घटना घटी, जहां पर करनाल नंबर एक स्विफ्ट गाड़ी अचानक नहर में गिर गई। नहर पर ही काम करने वाले मजदूरों ने इस घटना को देखा। उन्होंने बताया कि कार में दो लोग सवार थे, जिसमें एक युवक और युवती थी। सर्च अभियान के दौरान कार को नहर से बाहर निकाला गया। कार के अंदर से करीब 18 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। मृतक युवती की पहचान आरुषि पुत्री हितेश निवासी शास्त्री कॉलोनी पिहोवा के रूप में हुई है।
वही युवक की पहचान 22 वर्षीय वरुण सिंगला निवासी शास्त्री कॉलोनी पिहोवा, कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि एक कार नहर में गिरी है। कार को बाहर निकाल लिया गया है। युवती को मृत अवस्था में कार से बाहर निकाला गया है। युवक पानी में बह कर आगे निकल गया है, जिसको ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...