Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

चलती स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे स्कार्पियो सवार तीन लोग

December 3, 2023

चलती स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे स्कार्पियो सवार तीन लोग

जगाधरी: यमुनानगर में बुढ़िया गुरुद्वारा से महज 100 मीटर पहले देर रात काले रंग की चलती स्कॉर्पियो में अचानक से आग लग गई। कार में तीन लोग सवार थे। जैसे ही कार में आग लगी तो कार सवार को कुछ भी समझ में नहीं आया। उन्होंने अचानक से कर में ब्रेक लगाया और आग बुझाने में जुट गए। लेकिन कर में लगी आग की लपटे इतनी तेज थी कि वह घबरा गए। आग को बुझाने के लिए जैसे ही उन्होंने कर को साइड में लगाया तो कार पलटने से भी बच गई। जब वह कार में लगी आग को बुझाने में नाकाम रहे तो उन्होंने तुरंत डायल 112 को इसकी सूचना दी। स्कॉर्पियो कार के मालिक ने बताया कि हम कुछ देर पहले बुढ़िया चौक के पास कार गैरेज को ठीक करा कार कुछ ही दूर चले थे कि कर से अचानक धुआं उठने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक कार में पूरी तरह से आग लग चुकी थी।

जैसे ही पुलिस ने जानकारी दमकल विभाग के कर्मचारियों को दी तो दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग को तुरंत बुझा दिया। डायल 112 पर तैनात सुनील कुमार ने बताया कि हमें करीब 7:30 बजे वीटी से सूचना मिली कि गुरुद्वारे के पास एक स्कॉर्पियो में आग लगी है। हमने तुरंत मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें