हरियाणा के जींद में कार में अचानक आग लग गई। जिससे डर का माहौल बन गया। कार में पहले धुआं निकला लेकिन जैसे ही कार रोकी उसमें अचानक आग की लपटें उठने लगी। जिसके बाद कार चालक ने डायल–112 पर कॉल कर मदद मांगी।
कार सवार दोनों ही युवक कार में आग लगने से पहले ही सुरक्षित बाहर आ गए थे। सूचना देने के कुछ देर बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंच कर आग को काबू में किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक गाड़ी आधी से ज्यादा जल चुकी थी।
हादसा रजबाहा रोड पर किसी निजी स्कूल के सामने हुआ था।युवकों ने बताया कि सोमवार दोपहर को अजमेर बस्ती निवासी यश और अभिमन्यु शहर से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। इसी बीच कार बोनेट से धुन उठने लगा। जिसके बाद युवकों ने गाड़ी साइड से लगाकर दोनों ही कार से बाहर आ गए। कुछ ही समय बाद गाड़ी में आग लग गई।
हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका है। इसके अतिरिक्त कार में रखा जरूरी सामान, दस्तावेज भी जल चुके है। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को कुल 15 से 20 मिनट का समय लगा। मौके पर पहुंची SI सरोज देवी ने बताया कि हादसे का कारण बैटरी का ओवरहीट होना या कार में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। दोनों ही युवक सुरक्षित है।
