Site icon Dainik Savera Times

अंबाला में एक दुकान में लगी भयानक आग, पूरा सामान जल कर हुआ राख

अंबाला शहर के जैन कॉलेज रोड स्तिथ चाहत रेस्टोरेंट नामक एक दुकान में आज सुबह लगभग 6 बजे के आस पास आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की दुकान का पूरा सामान जल कर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया और आग को ज्यादा फैलने से रोक दिया। मीडिया से बात करते हुए दुकान में मालिक राजेश ने बताया की सुबह लगभग 6:00 बजे के उसके पास फोन आया की उसकी दुकान में से धुआं निकल रहा है जिसके बाद वे मौके पर आया और देखा की दुकान में आग लगी हुई थी फिर फायर ब्रिगेड को फोन किया और मौके पर फैब्रिकेट ने आकर आग पर काबू पाया वही दुकानदार का कहना है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है और उसका पूरा सामान जलकर राख हो चुका है।

Exit mobile version