Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा में व्यक्ति की जेब से चोर ने उड़ाए 11 हजार रुपए ,आरोपी फरार, जाँच में जुटी पुलिस

July 6, 2024

सिरसा में व्यक्ति की जेब से चोर ने उड़ाए 11 हजार रुपए ,आरोपी फरार, जाँच में जुटी पुलिस

सिरसा: हरियाणा के सिरसा शहर में डबवाली रोड पर खड़े एक व्यक्ति के कुर्ते की जेब से एक युवक ने 11 हजार रुपए निकालकर अपने बाइक सवार को दे दिए। इसके बाद बाइक सवार फरार हो गया। जबकि पैसे निकालने वाले युवक को लोगों ने पकड़ लिया। लेकिन उक्त युवक भी खुद को छुड़ाकर फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पन्नीवाला मोटा गांव निवासी रामप्रताप पुत्र राय सिंह शुक्रवार को सिरसा आया था। राय सिंह का कहना है कि शाम के समय वह डबवाली रोड पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। बाइक पर पीछे बैठा युवक उतरा और उसके कुर्ते की जेब में हाथ डालकर 11 हजार रुपए निकाल लिए।

इसके बाद उक्त युवक ने बाइक पर बैठे अपने साथी को पैसे दे दिए। बाइक सवार पैसे लेकर फरार हो गया। इसके बाद राय सिंह ने शोर मचाया तो लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी युवक को पकड़ लिया। एक व्यक्ति ने उसकी फोटो खींच ली। इसके बाद उक्त युवक भी खुद को छुड़ाकर भाग गया।

राय सिंह का कहना है कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उनका बयान दर्ज किया। राय सिंह ने कहा कि वह दोनों युवकों को पहचान सकते हैं। पुलिस का कहना है कि अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें