Site icon Dainik Savera Times

घने कोहरे के कारण भिड़े ट्रक और कंटेनर

कलायत (truck and container collided) : खरक पांडवा गांव के पास घने कोहरे के कारण एक ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कैबिन कुचल गया। हादसे के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने औजारों की मदद से कंटेनर के क्षतिग्रस्त कैबिन को काटकर ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर कैबिन में फंसा हुआ था और उसकी हालत गंभीर थी। ड्राइवर को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सडक सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है। घटना सर्दियों में घने कोहरे के कारण बढ़ती सडक दुर्घटनाओं की चिंता को फिर से उजागर करती है।

Exit mobile version