Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पारिवारिक झगड़े में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान गई जा.न, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई की मांग

September 22, 2024

पारिवारिक झगड़े में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान गई जा.न, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई की मांग

पलवल: सिटी थाना अंतर्गत तुहिराम कॉलोनी में पारिवारिक झगड़े में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पलवल सिटी थाना अंतर्गत तुहिराम कॉलोनी में रहने वाले तीन भाइयों के बीच पिछले काफी समय से पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। बीच-बीच में कई बार मारपीट और झगड़े की पुलिस को कंप्लेंट भी दी गई।

आपको बता दे कि 7 अगस्त को एक बार फिर से हुए झगड़े के बाद सबसे छोटे भाई डिम्पल की पत्नी माधुरी ने अपने भाइयों को खुद के साथ हुई मारपीट और झगड़े की बात बता कर मदद के लिए उन्हें मौके पर बुला लिया। बताया गया कि माधुरी के भाई विजय, अजय और पिता तेजसिंह आदि कई अन्य लोगों के साथ श्रीराम कॉलोनी स्थित माधुरी के घर पहुंच गए और वहां जाते ही जेठानी जेट और बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी झगड़े के दौरान माधुरी की बड़ी जेठानी सविता को माधुरी के भाई ने जोर से धक्का दे दिया।

फर्श पर गिरने पर उसके सिर में काफी गंभीर चोट आ गई । जिसको ईलाज के लिए फरीदाबाद के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। बता दे कि उपचार के दौरान आज सुबह घायल महिला 40 वर्षीय सविता की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोग पुलिस कंप्लेंट करने के लिए बस स्टैंड चौकी गए तो वहां पर पुलिस ने उन्हें ही दोषी बताकर चौकी से भगा दिया। जिसके बाद परिजनों ने शव को बस स्टैंड चौक पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे उन्हें उचित से उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

मृतका सविता के देवर राकेश और पति दीपक ने बताया कि वे लोग 7 अगस्त को हुए झगड़े के बाद पुलिस कंप्लेंट करने के लिए बस स्टैंड चौकी पर गए थे लेकिन पुलिस वालों ने उनकी कोई सुनवाई नहीं कि उसके बाद लगातार तीन दिन तक पुलिस के चक्कर काटते रहे लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और उनके ऊपर हंसते रहे.। आज फिर जब सविता की मौत के बाद कंप्लेंट करने के लिए बस स्टैंड चौकी पहुंचे तो वहां पर फिर इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार और दूसरे कर्मचारियों पर लापरवाही और दूसरी पक्ष से मिली भगत के आरोप लगाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें