Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में जमीन दिलवाने के नाम पर महिला से 46 लाख रुपए की ठगी

March 26, 2025

यमुनानगर में जमीन दिलवाने के नाम पर महिला से 46 लाख रुपए की ठगी

यमुनानगर: जमीन दिलवाने के नाम पर गांव तेलीपुर निवासी अंगूरी देवी से 46 लाख रुपए हड़प लिए गए। आरोप गांव पंजलासा नारायणगढ़ निवासी लालचंद पर लगा है। लालचंद प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव तेली पुर निवासी अंगूरी देवी ने सदर जगाधरी पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उन्हें अपनी 9 कनाल जमीन बेची थी, जिसके बदले उन्हें दूसरी जगह जमीन खरीदनी थी। इस दौरान उनकी मुलाकात नारायणगढ़ के गांव पंजलासा निवासी लालचंद के साथ हुई।

लालचंद ने उन्हें बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। वह उन्हें कम रेट पर जमीन दिलवा देगा। वह आरोपी की बातों में आ गए। इस दौरान आरोपी ने उसे गांव मुकरामपुर में ढाई एकड़ जमीन दिखाई। जमीन देखने पर उन्हें यह पसंद आ गई। उसका आरोपी के साथ 46 लाख रुपए में जमीन का सौदा तैयार हो गया। उन्होंने अलग-अलग तारीख को में आरोपी को 46 लाख रुपए दे दिए, लेकिन आरोपी ने इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं करवाई। उनके बार-बार आग्रह करने पर भी आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम नहीं करवाई।

जब उन्होंने इस बारे आरोपी से बात की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी मगर पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उसने अदालत में केस दायर किया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। सदर जगाधरी पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी लालचंद के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: सुबह-सुबह आए भूकंप से मचा हड़कंप! रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें